सवाई माधोपुर: निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग बीकानेर के आदेशानुसार प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5वीं की परीक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 5 मार्च, 2026 तक दोपहर 1ः30 बजे से सांय 4 बजे तक किया जाएगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य देवी लाल मीना एवं प्रभारी रमेश चन्द मीना ने बताया कि कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी को अंग्रेजी, 21 फरवरी को हिन्दी, 23 फरवरी को विज्ञान, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 27 फरवरी को गणित एवं 4 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिन्धी, पंजाबी, संस्कृतम् तथा कक्षा पांचवीं की 20 फरवरी को अंग्रेजी, 24 फरवरी को गणित, 26 फरवरी को हिन्दी, 28 फरवरी को पर्यावरण अध्ययन एवं 5 मार्च को विशेष विषय (संस्कृत, उर्दू, सिन्धी) विषय की परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित सामग्री शाला दर्पण पोर्टल से विद्यालय एवं परीक्षा केन्द्रों की आईडी से डाउनलोड/अपलोड होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
