सवाई माधोपुर: वर्तमान में प्रक्रियाधीन विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 के अन्तर्गत कोई भी पात्र मतदाता न छूटे की संकल्पना के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समाज के वंचित वर्गों एवं समाज की मूल धारा में जुडने से शेष वर्गों पर विशेष जोर देते हुए समावेशी मतदाता पंजीकरण किया जाना है। स्वीप प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए स्थानीय जिले के विद्यालयों की कक्षा-9 से 12 के लिए पुस्तकालय में रीडिंग पीरियड के दौरान इलेक्शन कॉर्नर में निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता सम्बन्धी सन्दर्भों का पठन एवं वाचन जिसके अन्तर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मधु गोयल ने युवा मतदाताओं को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में वोट की महत्ता को समझाया। इसी प्रकार प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि जो भी बालक-बालिका 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है वे सभी फार्म नं. 6 भरकर मतादाता सूची में अपना नाम आवश्यक रूप से दर्ज करावें। जिससे भारत के लोकतन्त्र को मजबूती मिले।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
