Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अधिकारियों ने ली सुशासन की शपथ

सवाई माधोपुर:  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर गुरुवार को संभागीय भरतपुर आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर काना राम की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन की शपथ दिलाई।

 

Officials took oath of good governance on the birth anniversary of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee.

 

जिसका सभी जिलों में लाइव प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय समारोह में संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी अधिकारियों ने सुशासन की शपथ ली। सम्भागीय आयुक्त ने सभी कार्मिकों को जवाबदेहिता और संवेदनशीलता की भावना से कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहभागी पारदर्शी और जनकल्याण केंद्रित शासन ही सुशासन की आत्मा है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निवर्हन कर आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाए।

 

जिला कलक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल जनसुनवाई जैसे माध्यमों से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से सरकार ने आमजन के द्वार पहुंचकर स्वामित्व पट्टे सामाजिक सुरक्षा पेंशन एनएफएसए के सत्यापन और सहमति से बटवारा जैसी सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की है। सुशासन दिवस के अवसर पर जिले में जिला, उपखंड, ब्लॉक एवं पंचायत समिति सहित सभी कार्यालयों में सुशासन की शपथ दिलाई गई। जिसमें ग्राम स्तर तक अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भागीदारी की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !