Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

18-19 जनवरी को होगा अमरूद महोत्सव का आयोजन

सवाई माधोपुर: पंच गौरव अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, सवाई माधोपुर द्वारा 18 एवं 19 जनवरी को आयोजित होने वाले अमरूद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के मार्गदर्शन में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से 10 हजार से अधिक किसानों की सहभागिता की संभावना है।

 

Guava Festival will be organised on 18-19 January in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि अमरूद महोत्सव किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, खेती को लाभकारी स्वरूप देने तथा समृद्ध किसान-विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के अमरूद उत्पादक किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, वैज्ञानिक मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं विपणन से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे। महोत्सव में अमरूद उत्पादन से जुड़े आदानों की प्रदर्शनी, अमरूद की विभिन्न किस्मों के पौधों एवं फलों तथा अमरूद से बने उत्पादों का प्रदर्शनी किया जाएगा।

 

 

साथ ही, श्रेष्ठ उत्पादकों का सम्मान, ड्रोन से कृषि कार्यों का लाइव डेमो, स्मार्ट फार्मिंग मॉडल, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, हाईटेक बागवानी, कृषि स्टार्टअप एवं एफपीओ की सहभागिता, कृषि क्षेत्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए जाएंगे।

तैयारियों के लिए जिला स्तर पर समितियां गठित:

जिला कलक्टर ने अमरूद महोत्सव के आयोजन को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं किसानोन्मुख बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इन सभी समितियों को माइक्रो चेकलिस्ट के साथ समयबद्ध कार्ययोजना अनुसार पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

देश भर से कृषि वैज्ञानिकों उन्नत किसानों की भागीदारी के प्रयास:  

जिला कलक्टर ने बताया कि महोत्सव और कृषि मेले में आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्र, एपीडा, सीआईपीएचईटी लुधियाना, सीआईएसएच लखनऊ, हिसार कृषि विश्वविद्यालय सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक, प्रसंस्करण, विपणन एवं निर्यात से जुड़ा प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। बैठक में आयोजन स्थल के ले-आउट, किसानों के आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल एवं प्रचार-प्रसार पर विमर्श किया गया और समुचित व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए।

बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) राकेश कुमार अटल, उप निदेशक पीडी आत्मा अमर सिंह, उप निदेशक उत्कृष्टता केंद्र लखपत मीणा, सहायक निदेशक उद्यानिकी बृजेश कुमार मीना, कृषि उपज मंडी सचिव दिलीप मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !