Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नववर्ष की पहली रात्रि पर जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत निंदडदा में की रात्रि चौपाल

सवाई माधोपुर: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर काना राम ने नववर्ष की प्रथम रात्रि पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत निंदडदा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में रात्रि चौपाल आयोजित की।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा अनियमित जलापूर्ति, राइजिंग लाइन लीकेज, नहर से पानी के लिए नलियां डलवाने, सीसी सड़क निर्माण, रास्तों पर ग्रेवलिंग, घर के उपर हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, स्वास्थ्य केंद्र भवन मरम्मत एवं शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

On the first night of the New Year, Collector organised a night Chaupal in Sawai Madhopur

 

देवस्थान मार्ग व विद्यालय जांच के निर्देश:

सड़क निर्माण के संबंध में देवस्थान (पिपली वाले बाबा) मार्ग पर पुराने राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर ग्रेवल सड़क करने के निर्देश पंचायतीराज एवं राजस्व विभाग को दिए गए। वहीं श्यामोता उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़ी शिकायत पर शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश प्रदान किए गए।

 

जल, बिजली व सौर ऊर्जा पर विशेष जोर:

जल जीवन मिशन के तहत गांव में स्थापित योजनाओं के नियमित संचालन, लीकेज राइजिंग लाइन को ठेकेदार द्वारा ठीक करवाने तथा शत-प्रतिशत घरों में अंतिम तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बिजली चोरी की शिकायत पर विद्युत विभाग को विजिलेंस कार्रवाई एवं सभी पात्र परिवारों को कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना का लाभ लेने के लिए रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने आपदा राहत राशि हेतु प्रभावित ग्रामीणों से सात दिवस में आवश्यक दस्तावेज पटवारी को उपलब्ध कराने का आग्रह किया तथा बताया कि फसल बीमा योजना अंतर्गत क्रॉप कटिंग सर्वे के अनुसार बीमा राशि शीघ्र प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का स्थायी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पटवारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों के गांववार उपस्थित रहने के दिन निर्धारित कर ग्राम पंचायत भवनों पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। रात्रि चौपाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, सरपंच रचना देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं  ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !