जिलेभर में कार्यरत आशा सहयोगिनियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा द्वितीय त्रैमासिक जिला स्तरीय वीसी का आयोजन किया गया। वीसी के माध्यम से आशाओं के काम का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिरिक्त सीएमएचओ, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा, आदित्य तोमर यूएनएफपीए ने दिया। वीसी में जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, डीपीएमयू प्रतीक शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे। वीसी में पांचों ब्लाॅकों सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, खंडार, बौंली, बामनवास के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आशा मौजूद रहे। आज प्रथम बैच का आयोजन किया गया व 6 फरवरी को दूसरे बैच का आयोजन किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया