Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

लाडो प्रोत्साहन योजना में सवाई माधोपुर प्रदेश में पहले स्थान पर

सवाई माधोपुर: राजस्थान में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बच्चियों के खातों में प्रोत्साहन राशि के भुगतान में सवाई माधोपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में अगस्त 2024 से नवंबर 2025 तक 8,244 बच्चियों के खातों में पहली किश्त के तौर पर 2 करोड़ 6 लाख 10 हजार रुपये और 1,890 बच्चियों को दूसरी किश्त के रूप मे में 47 लाख 75 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

 

 

Sawai Madhopur ranks first in the state under the Lado Promotion Scheme

 

बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने और लिंगानुपात में सुधार का उद्देश्य:

इस योजना के तहत सरकारी अस्पताल एवं अधिस्वीकृत निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए 7 किस्तों में डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान है। इसका मकसद बेटी (लाडो) के जन्म को प्रोत्साहित करना और लिंगानुपात में सुधार लाना है। राज्य सरकार द्वारा यह राशि बेटी के जन्म से लेकर उसके स्नातक उत्तीर्ण करने तक उनकी परवरिश के लिए 7 किस्तों में दी जाती है। लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रथम किस्त और द्वितीय किस्त के तौर पर 2,500 – 2,500 रुपये दिए जाते हैं। इन प्रथम दो किस्तों का भुगतान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाता है। शेष 5 किस्तों का भुगतान शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जाता है।

 

संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन के लिए जननी सुरक्षा योजना:

राजस्थान सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को भी संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 12 अप्रैल, 2005 से शुरू की गई जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थाओं में शिशु को जन्म देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसमें ग्रामीण इलाके की गर्भवती महिलाओं को 1,400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1,000 रुपये सीधे ही बैंक खाते में हस्तांतरित किए जा रहे हैं।

 

जिले के सरकारी अस्पतालों में अगस्त 2024 से नवंबर 2025 तक सबसे अधिक  जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में 2,725 और गंगापुर सिटी उप जिला अस्पताल में 1,476 प्रसव हुए। इसके अतिरिक्त, मलारना डूंगर ब्लॉक में 225, खंडार  में 444, चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक में 312, बामनवास में 220, गंगापुरसिटी में 180, बोली में 275, सवाई माधोपुर ब्लॉक में 455 और निजी अस्पतालों में कल 1,932 बालिकाओं को योजना के तहत भुगतान किया गया। इस तरह सवाई माधोपुर जिले में कुल 8,244 बच्चियों, जिनके माता-पिता राजस्थान के निवासी हैं, के लिए योजना के तहत राशि दी जा रही है। दूसरे राज्यों से यहां पीहर में प्रसव करवाने आई महिलाओं और उनकी बच्चियों को योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देय नहीं है।

 

पहले स्थान पर बने रहने के लिए प्रयासरत रहेंगे- सीएमएचओ:

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी का कहना है कि लाडो योजना के तहत प्रोत्साहन राशि भुगतान में सवाई माधोपुर अब प्रदेश में पहले स्थान पर है। विभाग के अधिकारी इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग दो किस्त का भुगतान करता है, जबकि शेष किस्त शिक्षा विभाग के माध्यम से दी जा रही है। इस योजना में त्वरित भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !