Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आदलवाड़ा में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

सवाई माधोपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत आदलवाड़ा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

 

Sawai Madhopur Collector listened to the problems of the villagers in Adalwara

 

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करवाने, रास्तों पर ग्रेवलिंग करवाने, मुख्य एवं खेतों तक जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटवाने, पाइपलाइन लीकेज सही करवाने जैसी समस्याएँ रखीं। जिला कलक्टर ने सभी परिवादों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में डाली गई पाइपलाइन के लीकेज को ठेकेदार के माध्यम से शीघ्र दुरुस्त करवाने तथा प्रत्येक घर तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना का लाभ उठाने हेतु रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की अपील की।

 

 

 

रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता पर जोर देते हुए सात दिन से अधिक खांसी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने का आह्वान किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ता लोकेश कुमार सीठा,  पैरा लीगल वालंटियर मोर सिंह गुर्जर ने लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, उपखण्ड अधिकारी जोगेन्द्र सिंह, विकास अधिकारी इंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार नीरज सिंह, सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !