Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सेवानिवृत्त व्याख्याता ने विद्यालय विकास हेतु दिया 40 हजार रुपये का चैक

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव पहल ‘भविष्य की उड़ान’ के सकारात्मक प्रभाव से विद्यालय विकास हेतु जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारनपुर के भौतिक विकास के लिए एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारनपुर से सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं भामाशाह हीरालाल नावरिया द्वारा अपने पैतृक गांव के सरकारी विद्यालय के विकास हेतु 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

 

Retired lecturer gave a cheque of Rs 40 thousand for school development in sawai madhopur

 

उक्त सहयोग राशि का चैक विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन मीणा एवं भामाशाह हीरालाल नावरिया द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसाडिया तथा एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत जनसहयोग से प्राप्त राशि के अनुपात में राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत तक अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाता है।

 

 

 

‘भविष्य की उड़ान’ नवाचार के प्रभारी हेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामवासियों से प्राप्त 40 हजार रुपये के सहयोग पर राज्य सरकार से 60 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय विकास के लिए कुल 1 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध हो सकेगी। प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर क्रय, कक्षा कक्षों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य आवश्यक भौतिक सुविधाओं के विकास में किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर समग्र शिक्षा कार्यालय से राकेश कुमार, शशि बंशीवाल, भगवान माली, मुकेश कांवरिया, चंद्र मोहन शर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !