Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टूटी पाइप लाइन से बह रहा कीमती पानी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर-3 में जलदाय विभाग की जलापूर्ति लाइन टूट जाने से पिछले कई दिनों से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे न केवल कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय पार्षद जिनेन्द्र पाराशर ने बताया कि यह समस्या लगभग एक माह से बनी हुई है। उन्होंने कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।

 

Precious water flowing from a broken pipeline in the Housing Board Colony sawai madhopur

 

पार्षद के अनुसार सुबह से शाम तक पानी का रिसाव जारी रहता है, जिससे इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी रश्मि उपमन्यु ने बताया कि सेक्टर-3 में पिछले दस दिनों से पाइप लाइन टूटी पड़ी है और लगातार पानी बह रहा है। उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। रिसाव के कारण सड़क निर्माण कार्य भी बाधित हो रहा है और कॉलोनीवासियों को मजबूरन निर्माण कार्य रुकवाना पड़ा है, ताकि पहले पाइप लाइन की मरम्मत करवाई जा सके।

 

 

कॉलोनीवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग करते हुए कहा कि व्यर्थ बहता पानी शहर की बचत की जा सके। वहीं जलदाय विभाग की अधिकारी का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान कई स्थानों पर पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनकी मरम्मत की जा रही है। संबंधित अधिकारी के अनुसार सेक्टर-3 की इस पाइप लाइन की मरम्मत भी शीघ्र करवा दी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !