Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सिंगर कैलाश खेर के गानों और सूफियाना कलामों के साथ बांधेगे लोगा का समां

सवाई माधोपुर: राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और लोक परम्पराओं के प्रसिद्ध केन्द्र सवाई माधोपुर का 263वां स्थापना दिवस के अवसर पर तीन-दिवसीय भव्य आयोजन 17 से 19 जनवरी तक होगा। कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार सुबह विश्वविख्यात त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महाआरती के साथ होगी और समापन जाने-माने गायक कैलाश खेर की सूफी बंदिशों के साथ सोमवार शाम को। इस आयोजन में सवाई माधोपुर की अनूठी लोक संस्कृति और कलाओं के साथ-साथ बाघ, घड़ियाल आदि वन्यजीवों और अमरूद सहित अन्य विशिष्टताओं का जश्न मनाया जाएगा।

 

Singer Kailash Kher will enthrall people with his songs and Sufiana Kalams in sawai madhopur

 

 

 

महोत्सव के पहले दिन खिलचीपुर के हैलीपैड मैदान में रस्सा-कस्सी, नींबू दौड़, मटका दौड़ व साफा प्रतियोगिता का आयोजन: जिला कलक्टर के अनुसार, उत्सव के पहले दिन 17 जनवरी को प्रातः 9 बजे रणथम्भौर किले में श्री त्रिनेत्र गणेश भगवान की महाआरती से कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। उसी दिन में जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं लाइव आर्ट कैंप तथा सांय 5 बजे खण्डार स्थित रामेश्वर घाट पर दीपदान का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

जिले की लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक खेलों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से खिलचीपुर स्थित हैलीपैड मैदान में प्रातः 11 बजे से परम्परागत खेल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में रस्सा-कस्सी, नींबू-चम्मच दौड़, मटका दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं साफा बांधने की प्रतियोगिता शामिल होंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्पष्ट नियम निर्धारित किए गए हैं।

 

 

 

इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdxAG8TxV2dcGiK8Cp-kjtbz7tt_4unpmXgJ41oUoUMQEB6Aw/viewform?usp=dialog आयोजनों का सबसे बड़ा आकर्षण उत्सव के तीसरे दिन 19 जनवरी को शाम 6 बजे सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में मेगा म्यूजिकल नाइट है। इसमें शहर के युवा प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर के गानों और सूफियाना कलामों पर झूमेंगे। इस दौरान 18-19 जनवरी को दशहरा मैदान में अमरूद महोत्सव के साथ उन्नत कृषि तकनीक मेला शुरू होगा।

 

 

इसमें प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए किसान और कृषि कंपनियां बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर सवाई माधोपुर की सांस्कृतिक, पर्यटन एवं कृषि पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !