Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रेल मंत्री के साथ बैठक में रखी क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताऐं

केन्द्रीय रेल बजट (2020-21) में सवाई माधोपुर बाईपास 6.98 कि.मी. के लिए बजट राशि 252 करोड रू. स्वीकृत करने और प्रगतिरत दौसा गंगापुर सिटी रेल लाइन परियोजना (92.67 कि.मी.) के लिए 100 करोड रू. के आवंटित बजट के लिए टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने क्षेत्रवासियों की ओर से रेल मंत्री एवं प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Meeting Railway Minister Tonk Sawai Madhopur MP Jaunapuriya
सांसद सूत्रों के अनुसार सांसद जौनापुरिया ने राजस्थान के सांसदों, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रेल मंत्री के साथ संसद भवन के कमरा नं. 62 में 6 फरवरी को आयोजित बैठक में संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं का रखते हुऐ उनके समाधान की मांग रखी थी।
सांसद जौनापुरिया ने रेल मंत्री से सात मीटर चौड़े रेलवे ओवर ब्रिज (हमीर ब्रिज) को दोनों ओर 5-5 मीटर चौडा करने, गंगापुर सिटी स्टेशन से बाहर शहर में आवागमन के लिए पुराने जर्जर अनुपयोगी रेलवे स्टाफ क्वाट्र्स को ढहा कर दूसरा मार्ग बनवाने, सवाई माधोपुर के बजरिया क्षेत्र में खेरदा काॅलोनी के रेलवे ओवर ब्रिज के पास खाली जगह में अण्डर-पास बनवाने, सवाई माधोपुर बी और डी केबिन के मध्य एक अण्डर पास बनवाने, क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर टीन शेड बढ़ाने, साईन बोर्ड नये लगवाने, दौसा-गंगापुर सिटी रेल परियोजना को गंगापुर सिटी से सरमथुरा तक बढ़ाने तथा गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध रेलवे की खाली पड़ी सैकड़ो बीघा जमीन तथा रेल भवनों की उपलब्धता के संदर्भ में रेलवे द्वारा गंगापुर सिटी में जोनल प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना, रेलवे लोको की खाली भूमि पर कोई अन्य कारखाना लगवाने के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव करने, साप्ताहिक ट्रेनों को दैनिक करने सहित विभिन्न मांग रखी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !