Thursday , 23 July 2026
Breaking News

फायरिंग मामले में आरोपी जीतू सिंधी समेत 4 लोग कोटा पुलिस ने पकड़े

कोटा शहर की कुन्हाड़ी पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान तथा एक कान्स्टेबल रामलाल की सूचना पर गश्ती दल ने बड़गांव की ओर से कार सं. आरजे 25 सीए 7091 में सवार होकर आ रहे जितेन्द्र सिंधी उर्फ जीतू भैया, वीरेन्द्र मीणा, लक्ष्मण उर्फ बंटी व संजय को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों से एक पिस्टल, 4 कारतूस, चाकू, तलवार, खंजर भी बरामद किया है। चारों के खिलाफ थाना कुन्हाड़ी कोटा में मु.नं. 127/2020 धारा 3/25, 4/25 आम्र्स एक्ट में दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है।
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक के यहाँ से जारी प्रेस नोट के अनुसार कुन्हाड़ी थानाधिकारी मय जाब्ते के गश्त पर थे तब उन्हे कान्स्टेबल रामलाल ने सूचना दी की सवाई माधोपुर में 5 फरवरी को फायरिंग कर फरार हुऐ अभियुक्त आई 20 आरजे 25 सीए 7091 सफेद कार से बड़गांव की तरफ आ रहे हैं, इस बीच उन्हे रोकने का प्रयास किया तो चारों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस जाप्ते ने भागने से रोकते हुऐ हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होने सवाई माधोपुर की घटना कारित करने की हामी भर ली।

Kota police arrested 4 people in firing case Sawai Madhopur
कोटा पुलिस के प्रेस नोट में लिखा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण सवाई माधोपुर में तनाव के हालात बने हुऐ थे।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर स्थित रेलवे स्टेशन के निकट 5 फरवरी को पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों में पहले कहासूनी हुई, उसके बाद एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर गोली मार दी और फरार हो गये।
इस घटना में करमोदा निवासी दिलशाद गोली लगने से गम्भीर घायल हो गया, जिसे पहले सामान्य चिकित्सालय में ईलाज के लिए भर्ती कराया जहाँ से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुऐ जयपुर रैफर कर दिया।
दिलशाद के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार उसका ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने दो गोली उसके शरीर से निकाली दी। उसके बाद से उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। इस घटना के बारे में अधिकृत रूप से तो पुलिस ने कुछ नहीं बताया था। लेकिन चर्चा थी कि फायरिंग करने वाला युवक जीतू सिंन्धी टोंक बस स्टेण्ड था, जो घटना को अन्जाम देकर फरार हो गया।
उसके बाद गुरूवार को कुन्हाड़ी कोटा में दौराने नाकाबन्दी जीतू सिन्धी समेत चार लोगों को मय हथियार व कार के गिरफ्तार कर लिया।
सवाई माधोपुर पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गयी।



About Vikalp Times Desk

Check Also

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !