मलारना चौड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत निमोद के गांव बाढ़ बरियारा में स्थित प्राथमिक विद्यालय का हैंडपंप पिछले 15 दिनों से खराब है। जिसके चलते विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को दूसरी जगह जाकर पानी पीना पड़ रहा है और विद्यालय में पेयजल संकट गहराया हुआ है।

विद्यालय के शिक्षक लईक खान ने बताया की विद्यालय में लगा हैंडपप पिछले 15 दिन से खराब है। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत के नवनियुक्त सरपंच को भी दी गई है तथा पीएचईडी के कर्मचारियों को भी देते आ रहे हैं परंतु कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में विद्यालय की साफ सफाई व पेयजल के लिए पानी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। विद्यालय स्टाफ के साथ ही स्थानीय लोगों ने शीघ्र हैंडपंप ठीक करवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया