अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अब्दुल बहाव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भगवानदास माली ने आज दोपहर 1 बजे अभिभाषक संघ के मिटिंग हाॅल में पद व गोपनीयता एवं अभिभाषक संघ के विधान के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर अध्यक्ष के रूप में जगन्नाथ चौधरी ने पांचवी बार, उपाध्यक्ष मुकेश पालीवाल, सचिव बृजेन्द्र विजयवर्गीय ने दूसरी बार, तथा कोषाध्यक्ष रोहित फरसावत एवं सहसचिव नन्दकिशोर बैरवा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सचिव बृजेन्द्र विजयवर्गीय ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता बालमुकन्द कुर्मी, मुरारीलाल शर्मा, असरार अहमद, पी.एल. गोयल, कुंजबिहारी शर्मा, बृजराज सिंह राजावत, कुंजबिहारी अग्रवाल, उमाशंकर शर्मा एवं भोलाशंकर शर्मा सहित कई युवा अधिवक्ता सदन में मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया