Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

ट्रम्प-खामेनेई के बीच आखिर कैसे बनी बात, जानिए ईरान की 10 डिमांड

ईरान: 7 अप्रैल की रात दुनिया एक बड़े युद्ध के खतरे के बीच खड़ी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चेतावनी दी थी कि अगर हालात नहीं बदले तो ईरान (Iran) की पूरी सभ्यता तबाह हो सकती है। इसी बीच इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर लगातार कूटनीतिक कोशिशों में जुटे रहे। कुछ घंटों बाद 8 अप्रैल की सुबह ट्रम्प ने 14 दिन के सीजफायर का ऐलान कर दिया।

How did the deal between Trump and Khamenei finally happen Learn about Iran's 10 demands.

बाद में उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका (America) को 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव भेजा है। ट्रम्प के मुताबिक यह प्रस्ताव पूरी तरह संतोषजनक नहीं है, लेकिन इसमें कुछ अहम बातें हैं जिन पर आगे बातचीत हो सकती है। दूसरी ओर, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का दावा है कि अमेरिका ने उसकी शर्तों को स्वीकार कर लिया है और इसे तेहरान अपनी कूटनीतिक जीत मान रहा है।

 

 

 

 

अमेरिका को भेजे गए ईरान के प्रस्ताव में 10 शर्तें…

  1. अमरीका और इजराइल सभी ह*मले रोकें और भविष्य में ईरान पर किसी भी ‘प्रिवेंटिव स्ट्राइक’ नहीं करने की लिखित गारंटी दें।
  2. ईरान पर लगे सभी परमाणु और आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं, ताकि वह दोबारा वैश्विक तेल बाजार में लौट सके।
  3. अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा फ्रीज किए गए करीब 100 अरब डॉलर ईरान को वापस किए जाएं। इसमें तेल बिक्री का बकाया पैसा भी शामिल है।
  4. 14 दिन का मौजूदा सीजफायर केवल अस्थायी न रहे, बल्कि इसे स्थायी शांति समझौते में बदला जाए।
  5. अमेरिका खाड़ी देशों और इराक से अपने सैन्य ठिकाने हटाए और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थानीय देशों को सौंपे।
  6. युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अमेरिका ईरान को हर्जाना दे या तबाह हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने में मदद करे।
  7. हॉर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर ईरान का कानूनी और सुरक्षा नियंत्रण बना रहे।
  8. ईरान जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने देगा, लेकिन हर जहाज को पहले ईरानी सेना से समन्वय करना होगा और अपनी जानकारी साझा करनी होगी।
  9. होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर जहाज से ईरान और ओमान को समुद्री टोल दिया जाए। यह शुल्क करीब 20 लाख डॉलर प्रति जहाज हो सकता है।
  10. Israel लेबनान, यमन और सीरिया में अपने सैन्य अभियान बंद करे, ताकि पूरे क्षेत्र में तनाव कम हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !