Saturday , 5 September 2026
Breaking News

5KG का गैस सिलेंडर सबसे महंगा, जानिए कितने का मिलेगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में 5 किलो वाला छोटा एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG cylinder) सबसे महंगा साबित हो रहा है। तेल कंपनियां इसका नया कनेक्शन 1490 रुपए में दे रही हैं, जिसमें 5 किलो गैस भरी होती है। इसके बाद हर बार रिफिल कराने के लिए 616 रुपए चुकाने होंगे। यानी इस सिलेंडर में गैस करीब 123 रुपए प्रति किलो पड़ रही है। इसके मुकाबले 14.2 किलो का घरेलू LPG cylinder 916.50 रुपए में मिल रहा है।

5kg gas cylinder is the most expensive, know how much it will cost

इसमें गैस की कीमत करीब 64.50 रुपए प्रति किलो पड़ती है। वहीं 19 किलो का कॉमर्शियल LPG cylinder 2106 रुपए का है, जिसमें गैस करीब 111 रुपए प्रति किलो पड़ती है। यानी 5 किलो वाला सिलेंडर घरेलू और कॉमर्शियल दोनों से ज्यादा महंगा है। हालांकि, कंपनियों ने इस छोटे सिलेंडर को खरीदना आसान बना दिया है। अब सिर्फ एक आईडी कार्ड पर इसका नया कनेक्शन मिल जाएगा और इसे कितनी भी बार रिफिल कराया जा सकेगा।

कंपनियों का कहना है कि इससे मजदूरों और प्रवासी कर्मचारियों को गैस की कमी के दौरान राहत मिलेगी। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 25 दिन का नियम लागू है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी कम है। ऐसे में 5 किलो वाले सिलेंडर को पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर बिना किसी सीमा के उपलब्ध कराया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !