Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

बाइक पर वोट डालने पहुंचे पुडुचेरी सीएम, 296 सीटों पर वोटिंग तेज

नई दिल्ली: देश के तीन राज्यों असम (Assam), केरलम (Kerala) और पुडुचेरी (Puducherry) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए आज एक चरण में मतदान (Voting) जारी है। तीनों राज्यों की कुल 296 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान दर्ज किया गया। पुडुचेरी के सीएम रंगास्वामी वोट डालने के लिए बाइक से पोलिंग बूथ पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा भी की।

Puducherry CM arrives to cast vote on bike, polling intensifies in 296 seats

वहीं केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने सुबह-सुबह मतदान किया, जबकि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मतदान से पहले गुवाहाटी के कामाख्या मंदिरमें पूजा-अर्चना की। केरल में 70 साल के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहा है।

असम में भाजपा Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, जबकि पुडुचेरी में N. Rangaswamy पांचवीं बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। असम की 126 सीटों पर 41 दलों के 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। केरल में 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जबकि पुडुचेरी में 20 पार्टियों के 294 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों राज्यों में 10 लाख से अधिक मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !