नई दिल्ली: असम (Assam), केरल (Kerala) और पुदुचेरी (Puducherry) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए मतदान (Voting) जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक़, गुरुवार सुबह 11 बजे तक असम में 39%, केरल में 33% और पुदुचेरी में 37% मतदान हुआ है। तीनों जगहों में एक ही फ़ेज में मतदान है।
असम में 126, केरल में 140 और पुदुचेरी में 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजधानी गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में पूजा की। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान कर दिया था। पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
