Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्कूल से आते ही चला रही थी फोन, मां ने डांटा तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

कोटा: कोटा में मोबाइल फोन को लेकर मां की डांट से नाराज 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। घटना सुकेत थाना क्षेत्र की है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Daughter drank toilet cleaner after being scolded by her mother in kota

परिजनों के अनुसार, 16 वर्षीय छात्रा स्कूल से लौटने के बाद मोबाइल चला रही थी। मां ने उसे कई बार समझाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो फोन अपने पास रख लिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। छात्रा के मामा ने बताया कि वह अक्सर स्कूल से आने के बाद लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करती थी।

वहीं, सुकेत थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उधर, निर्मला ने बताया कि छात्रा की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !