Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बारिश में भी धरने पर डटे पत्रकार, आखिर क्यों नहीं सुन रही सरकार?

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) में पत्रकारों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के जैसलमेर (Jaisalmer) स्थित रेस्टोरेंट पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के व*रोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहा बेमियादी ध*रना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा। बारिश और खराब मौसम के बावजूद पत्रकार धरने पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को हनुमानगढ़ और बारां से पहुंचे पत्रकार भी ध*रने में शामिल हुए।

IFWJ Rajasthan Rain Bulldozer jaisalmer Jaipur News 08 April 2026

प्रदर्श*नकारियों का कहना है कि यह केवल एक पत्रकार के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरी पत्रकार बिरादरी की आवाज दबाने की कोशिश है। आईएफडब्ल्यूजे के हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष राजू रामगढ़िया ने आरोप लगाया कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने अखबार में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए, जिसके बाद दबाव में आकर प्रशासन ने उनके रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की। उनका दावा है कि बिना ठोस कारण बताए की गई यह कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण और कानून के खिलाफ है।

बारां के संगठन मंत्री राजेंद्र श्रृंगी ने कहा कि यह मामला अब सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं रहा। देशभर के पत्रकार इस घटना से नाराज हैं और यदि सरकार ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर फैल सकता है। ध*रने में वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की आवाज को दबाने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !