तत्कालीन नोटिफाईड एरिया कमेटी जिसे नगर पालिका मानटाउन कहा जा सकता है के प्रथम चैयरमेन रहे, विनोद शंकर पारीक का आज 20 फरवरी को सांय निधन हो गया।

स्वर्गीय विनोद शंकर पारीक जीवन पर्यन्त बन्द बड़ी साहू नगर सीमेन्ट फेक्ट्री कर्मचारी होने के साथ ही श्रमिक नेता रहे। वे जिले से प्रदेश स्तर की कांग्रेस राजनीति में भी न केवल सक्रिय रहे व अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही जिला बीसूका समिति के उपाध्यक्ष भी रहे। पारीक के निजी सूत्रों के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार शुक्रवार को प्रातः 10 बजे साहूनगर शमशान पर किया जायेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया