जयपुर: जयपुर (Jaipur) और झुंझुनू (Jhunjhunu) में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और दलाल को 33 लाख रुपये की रि*श्वत मामले में पकड़ा है। एसीबी टीम ने शुक्रवार रात चौमूं पुलिया के पास से दलाल याकूब अली को 33 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह रकम झुंझुनूं में स्टेट हाईवे के रोड अलाइनमेंट में बदलाव कर खातेदारी जमीन को सड़क से बाहर निकालने के नाम पर मांगी गई थी।
पूछताछ और इनपुट के आधार पर दूसरी टीम ने चिड़ावा में PWD के एक्सईएन राकेश कुमार को उसके घर से हिरासत में लिया। आरोप है कि दलाल यह रि*श्वत की रकम उन्हें देने वाला था। एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता को पहले जमीन को रोड में शामिल करने के बाद रिअलाइनमेंट के नाम पर बाहर निकालने का झां*सा दिया गया और इसके बदले रि*श्वत मांगी गई।
तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने पैसे सौंपते ही संकेत दिया, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दलाल को पकड़ लिया। मामले में एसीबी आगे की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
