बिहार: बिहार (Bihar) के भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाया गया मंचूरियन और कढ़ाई पनीर एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। खाना खाने के कुछ घंटे बाद 20 वर्षीय विशाल कुमार तिवारी की मौ*त हो गई, जबकि उसका छोटा भाई विनायक और दोस्त देवराज की हालत गंभीर हो गई। सारंगपुर निवासी विशाल ने अपने भाई और दोस्त के साथ रात करीब 10:30 बजे खाना खाया था। देर रात तीनों को उल्टियां शुरू हो गईं।
हालत बिगड़ने पर सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृ*त घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने बिना ईसीजी और अन्य जरूरी जांच किए जल्दबाजी में मौ*त की घोषणा कर दी। उनका कहना है कि निजी अस्पताल ले जाने पर वहां के डॉक्टरों ने बताया कि विशाल की मौ*त कुछ मिनट पहले ही हुई थी।
इसके बाद भभुआ सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने रेस्टोरेंट और घर से खाने के सैंपल और विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिया है। एहतियातन प्रशासन ने संबंधित रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
