कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां (Baran) जिले में पहुंचा चीता केपी-3 (Cheetah) अब शेरगढ़ वाइल्डलाइफ अभयारण्य में सक्रिय है। 22 मार्च को जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद यह चीता लगातार इलाके में विचरण कर रहा है। वन विभाग के अनुसार, रविवार को केपी-3 ने शेरगढ़ क्षेत्र में दो खरगोशों का शि*कार किया और दिनभर परवन नदी के किनारे जंगल में घूमता रहा।
उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। रेंजर जितेंद्र खटीक ने बताया कि चीता नाहरिया ब्लॉक और परवन नदी के आसपास अपना मूवमेंट बदलते हुए देखा गया है। विभाग की टीमें करीब 500 मीटर की दूरी से उसकी निगरानी कर रही हैं। शेरगढ़ पहुंचने से पहले भी वह कई शिकार कर चुका है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बारां के जंगल कूनो (Kuno), रणथंभौर (Ranthambore) और माधव टाइगर रिजर्व (Madhav Tiger Reserve) से जुड़े होने के कारण चीता के लिए अनुकूल कॉरिडोर बनाते हैं। माना जा रहा है कि केपी-3 अब इस क्षेत्र में अपनी नई टेरिटरी स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
