मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतम ने सोनोग्राॅफी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

गौतम ने बताया कि इस दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 के तहत पंजीकृत सोनोग्राॅफी केन्द्र चौधरी नर्सिग होम मानटाउन सवाई माधोपुर, वात्सल्य हाॅस्पीटल, विश्वाश हाॅस्पीटल तथा डाॅ. रामसिंह सर्जिकल हाॅस्पीटल में सोनोग्राॅफी मशीन, दस्तोवजों तथा केन्द्र में की गई गर्भवती महिला की सोनोग्राॅफी रिकाॅर्ड इत्यादि की जांच की गई तथा निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर प्रदर्शित सूचना बोर्ड, मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत सूचना देने वाले को प्रोत्साहन राशि का बोर्ड इत्यादि का अवलोकन कर जानकारी ली गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया