पश्चिम बंगाल (West Bengal Elections 2026) : पश्चिम बंगाल (West Begngal) में बुधवार सुबह 7 बजे से 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं 11 बजे तक 39.97 फीसदी वोटिंग हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और आरोप लगाया कि केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

वहीं, बीजेपी (BJP) नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर भीड़ के साथ बूथों पर पहुंचने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे मतदाताओं में डर का माहौल बनाया जा रहा है।इस बीच, बारानगर के वार्ड नंबर 72 में ईवीएम खराब होने के कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित रहा। वहीं हुगली जिले के खानाकुल इलाके में टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों के बीच कथित फ*र्जी पोलिंग एजेंट को लेकर विवाद और झ*ड़प की खबर भी सामने आई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया