Monday , 3 August 2026
Breaking News

सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिला म*रा चूहा, मचा हड़कंप

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली में बच्चों के मिड-डे मील में म*रा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। चूहा उस दाल में मिला, जो बच्चों को परोसी जानी थी। जानकारी के अनुसार, स्कूल में सोमवार को एनजीओ की ओर से मिड-डे मील सप्लाई किया गया था।

ramgarh school mid day meal food mouse Alwar News 29 April 26

जब बच्चों को खाना परोसने की तैयारी चल रही थी, तभी भगोने के ऊपर रखी थाली हटाने पर दाल में म*रा चूहा दिखाई दिया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत दाल को अलग कर दिया और घटना की सूचना अधिकारियों को दी। गनीमत रही कि बच्चों को खाना परोसे जाने से पहले ही मामला सामने आ गया। स्कूल में करीब 120 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।

शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Arundhati Chaudhary won gold at the Commonwealth Games, and became Rajasthan's first boxing champion Kota Vikalp Times

102 डिग्री बुखार में लड़ीं अरुंधति चौधरी, कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड, राजस्थान की पहली बॉक्सिंग चैंपियन बनीं

कोटा: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) की बेटी …

Rohit Sharma founder of Chaiwalas passes away Dausa News 02 Aug 26 Vikalp Times

‘चायवालाज’ के संस्थापक रोहित शर्मा का घर में मिला श_व, 17 साल की उम्र में शुरू किया था स्टार्टअप

दौसा: ‘चायवालाज’ स्टार्टअप (Chaiwalas) के संस्थापक 30 वर्षीय रोहित शर्मा का शनिवार को निधन हो …

Blood shortage in Kotas government blood bank appeal to people to come forward and donate blood Vikalp Times

कोटा के सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त संकट, लोगों से आगे आकर रक्तदान की अपील

कोटा: कोटा मेडिकल कॉलेज (Medical College Kota) से संबद्ध तीनों ब्लड बैंकों (Blood Bank) में …

यात्रियों के लिए खुशखबरी! सवाई माधोपुर को मिलीं 8 नई रोडवेज बसें

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में …

Boy or girl PCPNDT Nursing home operator mobile phone Jodhpur News Vikalp Times

गर्भ में लड़का या लड़की? मोबाइल से बताने वाला नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

जोधपुर: Jodhpur में पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) सेल और पुलिस (Jodhpur Police) की संयुक्त कार्रवाई में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !