अलवर: राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। मौजपुर इलाके में चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की जिं*दा जलकर मौ*त हो गई। हादसे के बाद कार में सिर्फ हड्डियां मिलीं। मृ*तक परिवार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि परिवार बेटे की नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। हादसे में संतोष (35), उनकी पत्नी शशि (30), सास पार्वती (55) और दो नाबालिग बच्चों की मौ*त हुई है। कार चला रहा ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया, जिसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट और CNG की वजह से आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है। दमकल ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। श*वों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया