Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिवाड़ में सरपंच सहित कोरम को कलेक्टर ने घूंघट नहीं करने की दिलाई शपथ

महिलाओं को घुंघट की बेडियां छोड कर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अभियान को सवाई माधोपुर जिले में अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह लीड रोल निभा रहे है।

The Collector administered the oath not veil sarpanch Shivad
आज जिला कलेक्टर मेला व्यवस्था जांचने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय शिवाड़ पहुंचे। यहां कुछ महिला वार्ड पंचों को घूंघट में देखकर जिला कलक्टर ने शिवाड़ की महिला सरपंच प्रेमदेवी एवं अन्य पंचों को मुख्यमंत्री महोदय के अभियान की जानकारी दी तथा कहा कि जब पंच/सरंपच जैसे शक्तिशाली पद पर बैठने वाली महिला ही घूंघट में कैद रहेगी तो दूसरी महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्य में किस प्रकार मदद करेगी। महिला पंच/सरपंच व जनप्रतिनिधि घूंघट का त्याग करेगी तो समाज में बडा सकारात्मक मैसेज जाता है, इससे दूसरी महिला तथा बालिका को आत्मबल मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि पूरा देश महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष मना रहा है। महात्मा गांधी घूंघट प्रथा के खिलाफ थे तथा इसके लिए उन्होंने संघर्ष किया। जिला कलेक्टर के इस प्रकार समझाने पर उन महिला पंचों ने आश्वासन दिया कि वे अब कभी घूंघट नहीं करेगी। उपस्थित सरपंच एवं सभी पंचों ने ग्राम पंचायत में घूंघट के खिलाफ अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। जिला कलेक्टर ने पंचायत में उपस्थित कोरम के सभी महिला और पुरूष सदस्यों को इस बाबत शपथ भी सरपंच प्रेमदेवी एवं अन्य महिला पंचों ने सकल्प लिया कि वे शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ गांव की महिलाओं को इस बाबत जागरूक करेगी कि वे स्वयं घूंघट/पर्दा को त्यागे एवं अपनी महिला रिश्तेदारों के घूंघट करने पर उन्हें इसका त्याग करने के लिये समझाये। कलेक्टर की सकारात्मक पहल का उपस्थित लोगों ने भी समर्थन करते हुए इसे अभियान बनाने का संकल्प जताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !