Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

संत निरंकारी मिशन ने सामान्य चिकित्सालय में चलाया सफाई अभियान

संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 66वीं जयंती के उपलक्ष में विश्व भर में सफाई अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भी सामान्य चिकित्सालय की सफाई की गई। सफाई कार्यक्रम का उद्घाटन सफाई अभियान के संयोजक महात्मा लक्ष्मीनारायण, डाॅ.अंजनी मथुरिया एवं डाॅ. महेंद्र जैन ने किया।

Cleanliness campaign conducted in general hospital Sawai Madhopur
इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों और सेवा दल के जवानों, बहनों और भाइयों ने मिलकर पार्क, बरामदा, वाटर कूलर की सफाई की। स्वयं सेवकों को अपने हाथों से साफ करते हुए देख सभी ने उनके कार्य और उनकी इस सेवा की प्रशंसा की।
मीडिया प्रभारी संत निरंकारी मंडल, ब्रांच-सवाई माधोपुर पदमा प्रजापति ने बताया कि निरंकारी बाबा जी का कहना था कि प्रदूषण बाहर हो या अंदर दोनों हानिकारक है इसलिए जिस प्रकार बाहर की सफाई बहुत जरूरी है उसी प्रकार हमारे शरीर के आत्मा की सफाई भी बहुत जरूरी है। बाहर की सफाई के लिए हम जिस प्रकार साधनों का उपयोग में लेते हैं हमारे मन की सफाई के लिए हमें संतों के सानिध्य की आवश्यकता है।
इसके बाद गुरू पूजन दिवस के तहत जीनापुर स्थित संत निरंकारी भवन पर विशाल सत्संग आयोजित हुआ। जिसमें आसपास के गांव के बहुत से महात्मा उपस्थित रहे। सफाई अभियान में गंगापुर, दौसा, बरवाड़ा आदि जगह से भक्तों ने भाग लिया। सभी भक्त और संत अपने गुरु के आदेश अनुसार सेवा करने के लिए बड़े ही खुश नजर आ रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !