राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन आज सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी अशोक पाठक ने बताया कि निर्वाचन में खेमचंद मथुरिया का एक ही नाम प्राप्त होने पर उनको निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

सचिव मनराज मीणा ने बताया कि इस अवसर पर प्रस्तावित संघर्ष कार्यक्रम पर चर्चा की गई। जिसके अनुसार 24 से 28 फरवरी तक आंशिक धरना, 29 फरवरी से 3 मार्च तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 4 से 10 मार्च तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार तथा इसके बाद भी सरकार द्वारा न्यायोचित मांगो का निराकरण नहीं करने पर फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
इस अवसर पर महेश मीणा, गौरव शर्मा, देवेश जैन, वेदप्रकाश मिश्रा, अनिल जैन, घनश्याम मीणा, मुकेश मीणा, अरविन्द महावर, गजानन्द, मूलचन्द, पंकज मीणा, मनीष शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, बृजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया