Sunday , 21 June 2026
Breaking News

अनुभव और नेतृत्व पर भरोसा, राजेश शर्मा को फिर सौंपी जिले की कमान

सवाई माधोपुर: पत्रकार (Journalists) हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) को पुनः सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Rajesh Sharma becomes IFWJ District President of Sawai Madhopur again Vikalp Times2

यह नियुक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ की अनुशंसा एवं स्वीकृति से की गई है। राजेश शर्मा की पुनर्नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। पत्रकार साथियों ने इसे संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका का सम्मान बताया है। लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय राजेश शर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन को राजेश शर्मा जैसे अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजेश शर्मा के नेतृत्व में सवाई माधोपुर इकाई ने पूर्व में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी विश्वास के साथ उन्हें एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। राजेश शर्मा की पुनर्नियुक्ति पर विकल्प टाइम्स (Vikalp Times) के चीफ एडिटर इंजीनियर जियाउल इस्लाम (Ziyaul Islam) सहित जिलेभर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उनको आगामी कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेक्षित की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Big news for government employees, transfers posting lifted for 16 days in rajasthan Vikalp Times

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, तबादलों पर लगी रोक 16 दिन के लिए खत्म

जयपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के तबादलों (Transfer) और …

CA Final Result 2026 Arpita Daga from Jodhpur secures fourth place nationwide Vikalp Times

CA Final Result 2026 : जोधपुर की अर्पिता देश में चौथे स्थान पर

जयपुर: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) …

Bhavishya Shilp Pvt. Ltd. launched in Sawai Madhopur, promising quality construction services Vikalp Times

भविष्य शिल्प प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ, निर्माण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का वादा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय पर निर्माण (Construction) एवं इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) क्षेत्र की नई …

Panic in Kota Division after smoke is seen coming from a ranthambore express train Awadh Express also halted Vikalp Times

कोटा मंडल में ट्रेन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, अवध एक्सप्रेस भी रुकी

कोटा: कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) में गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस (Ranthambore Express Train) …

Plans underway to levy an annual tax of ₹1,200 per household in villages of Rajasthan Vikalp Times

गांवों में प्रति परिवार 1200 रुपये सालाना टैक्स की तैयारी, लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो कटेगा बजट

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में अब स्थानीय स्तर पर आय (Tax) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !