Saturday , 19 September 2026
Breaking News

CA Final Result 2026 : जोधपुर की अर्पिता देश में चौथे स्थान पर

जयपुर: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) (ICAI) ने गुरुवार को सीए फाइनल (CA Final Result) मई-2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार राजस्थान (Rajasthan) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में कई स्थान हासिल किए हैं। जोधपुर (Jodhpur) जिले के मथानिया कस्बे की अर्पिता डागा ने देशभर में चौथी रैंक प्राप्त की है, जबकि जयपुर (Jaipur) के प्रणव धूत ने 600 में से 457 अंक हासिल कर सातवीं रैंक हासिल की।

 

CA Final Result 2026 Arpita Daga from Jodhpur secures fourth place nationwide Vikalp Times

 

 

मेरिट लिस्ट में चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) की शगुन माहेश्वरी 15वें, कोटा (Kota) के आशुतोष मित्तल 16वें और जयपुर की हर्षिका खंडेलवाल 28वें स्थान पर रहीं। ICAI के अनुसार, सीए फाइनल परीक्षा (CA Result 2026) में देशभर से 7,931 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जयपुर ब्रांच के चेयरमैन राजा मोरध्वज शर्मा ने बताया कि पहली बार परीक्षा परिणाम महज 30 दिनों के भीतर जारी किया गया है, जबकि पहले इसमें करीब दो महीने का समय लगता था।

 

 

 

सातवीं रैंक हासिल करने वाले प्रणव धूत ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासित तैयारी को दिया। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों से उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पूरी तरह बंद रखा था और केवल पढ़ाई व डाउट क्लियर करने पर ध्यान दिया। प्रणव रोजाना 8 से 10 घंटे अध्ययन करते थे। वहीं, 28वीं रैंक हासिल करने वाली हर्षिका खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई की और 4 से 5 बार रिवीजन किया। उन्होंने कहा कि कई बार पढ़ा हुआ याद नहीं रहता था, लेकिन लगातार मेहनत और दोहराव ने उन्हें सफलता दिलाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !