Saturday , 19 September 2026
Breaking News

1 करोड़ के जेवर ‘बारिश में गल गए, बाकी बंदर ले गए’! पुलिस के जवाब पर कोर्ट हैरान

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में 19 साल पुराने एक द*हेज मृ*त्यु मामले से जुड़ा अजीबोगरीब घटनाक्रम सामने आया है। अदालत (Court) में पुलिस (UP Police) ने दावा किया कि जब्त किए गए सोने के जेवरों (Gold Jewellery) में से कुछ बारिश (Rain) में खराब हो गए, जबकि कुछ जेवरों की पोटली बंदर उठाकर ले गए। मामले को लेकर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई है।

 

Gold Jewellery worth 1 crore melted in the rain, monkeys took the rest Lakhimpur Kheri up Vikalp Times

 

दरअसल, वर्ष 2007 में एक महिला की मौ*त के बाद पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके शरीर से उतारे गए सोने (Gold) के जेवर पुलिस (UP Police) के मालखाने में जमा कराए गए थे। बाद में द*हेज मृ*त्यु मामले में सभी आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। इसके बाद अदालत ने जब्त जेवर संबंधित पक्ष को लौटाने के निर्देश दिए थे।

 

 

 

जेवरों की सुपुर्दगी की प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि मालखाने की कुछ पोटलियां बारिश में भीग गई थीं, जिन्हें सुखाने के लिए छत पर रखा गया था। इसी दौरान कुछ जेवर कथित रूप से खराब हो गए, जबकि कुछ पोटलियां बंदर (Monkey) उठा ले गए। अदालत ने पुलिस के इस स्पष्टीकरण पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की कि सोने के जेवर बारिश में नष्ट नहीं हो सकते।

 

 

 

कोर्ट ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि अदालत के आदेश के बावजूद अब तक क्षतिपूर्ति और कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिसके बाद प्रभावित पक्ष उच्च न्यायालय का रुख करने की तैयारी कर रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !