बाड़मेर: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां (Mother) और बेटे (Son) की जान चली गई। घर के पास बनी पानी की डिग्गी के किनारे सेल्फी (Selfie) लेते समय 7 वर्षीय मासूम का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए मां ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी, लेकिन गहरे पानी के कारण दोनों डूब गए। घटना रविवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के बानो की बेरी दूध गांव में हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस (Barmer Police) , सिविल डिफेंस (Civil Defense) टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के पश्चात मां-बेटे के शव डिग्गी से बाहर निकाले गए। पुलिस के अनुसार मृ*तका की पहचान 30 वर्षीय जीयो देवी पत्नी गोसाईराम के रूप में हुई है। उनका 7 वर्षीय बेटा हितेश भी हादसे में जान गंवा बैठा।
बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे और घर पर केवल मां-बेटा (Mother-Son) ही मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक जीयो देवी अपने बेटे के साथ तीन दिन पहले ही पीहर आई थीं। रविवार सुबह दोनों घर के पास बनी डिग्गी के किनारे फोटो (Photo) और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गया। बेटे को डूबता देख मां ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके।
मां-बेटे को निकालने के लिए पहले जेसीबी (JCB) की मदद ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में डिग्गी की एक दीवार तोड़कर पानी निकाला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और सिविल डिफेंस टीम की सहायता से दोनों के श*व बाहर निकाले गए। पुलिस ने श*वों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया