कोटा: Kota शहर के रेलवे कॉलोनी (Railway Colony) थाना क्षेत्र स्थित काला तालाब इलाके में बुधवार को तीन किसान (Farmers) अपनी मांगों को लेकर पानी की ऊंची टंकी (Water Tank) पर चढ़ गए। किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर जबरन पत्थरगढ़ी की गई थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

टंकी पर चढ़े किसानों में हसन मोहम्मद, सोनू खान और एक अन्य किसान शामिल हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन दोबारा कार्रवाई कर उनकी जमीन से पत्थरगढ़ी हटाए और मौके पर एसडीओ (SDO) तथा तहसीलदार (Tahsildar) को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करे।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस (Kota Police) और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने मांगें पूरी होने तक टंकी से उतरने से इनकार कर दिया।
किसान हसन मोहम्मद ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर स्पष्ट और ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। टंकी पर हसन मोहम्मद, सोनू खान और एक अन्य किसान मौजूद हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया