Thursday , 25 June 2026
Breaking News

न*शे के खिलाफ छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का दमदार संदेश

सवाई माधोपुर: राजकीय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के मनोरोग विभाग (Department of Psychiatry) के तत्वावधान में गुरुवार को न*शा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों (Students) ने नुक्कड़ नाटक (Nukkad Natak), पोस्टर (Poster) और निबंध प्रतियोगिता (Essay Competition) के माध्यम से लोगों को न*शे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

 

Students delivered a powerful message of awareness street play in sawai madhopur Vikalp Times

 

कार्यक्रम में नर्सिंग महाविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों (Nursingh Students) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सालय परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर न*शे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में ग्रुप-बी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी, न*शा मुक्त भारत अभियान एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चन्द्रवंशी ने उपस्थित लोगों को अस्पताल में संचालित न*शा मुक्ति सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने न*शे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से न*शे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा मोनिका झाझड़िया ने किया। आयोजन राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के साइकोलॉजी फैकल्टी सदस्य मोहम्मद साजिद के निर्देशन में संपन्न हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New railway rule What is the truth behind the 5,000 fine Vikalp Times

रेलवे का नया नियम या अफवाह? 5000 रुपये जुर्माने की सच्चाई क्या है?

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और रेलवे परिसरों में …

Urban service camp becomes a lifeline for the elderly Natthu Singh’s old-age pension begins Sawai Madhopur Vikalp Times

65 साल की उम्र में मिली ऐसी खबर : कुछ ही मिनटों में बदल गई जिंदगी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के शहरी सेवा शिविर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 23 June 26 Vikalp Times

23 साल का युवक गिरफ्तार, खाते में आते थे लाखों रुपये…लेकिन कहानी कुछ और निकली

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर अपराधों …

Faces of the general public lit up service camps Sawai Madhopur Vikalp Times

गांव में लगा शिविर, बुजुर्ग को मिला ऐसा तोहफा कि चेहरे पर लौट आई खुशी

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) द्वारा आयोजित सेवा शिविरों (Service Camp) के माध्यम …

Tractor Trolley bike Accident in bamanwas sawai madhopur vikalp times

बामनवास : एक टक्कर और खत्म हो गई 19 साल के युवक की जिंदगी

सवाई माधोपुर/बामनवास: Sawai Madhopur जिले के बामनवास (Bamanwas) क्षेत्र के ककराला मोड़ पर आज मंगलवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !