चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले के बेगूं (Begun) क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मेनाल झरने (Menal Waterfalls) में एक रिटायर्ड पुरातत्व विभाग (Archaeology Department) कर्मी ने कथित तौर पर छलांग लगाकर आ*त्मह*त्या कर ली। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। रविवार सुबह सिविल डिफेंस (Civil Defense) टीम ने गहरी खाई में चट्टानों के बीच से श*व को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, मृ*तक 65 वर्षीय बाबूलाल पुत्र उदयलाल हरिजन, मूल निवासी चित्तौड़गढ़ थे और पिछले कुछ वर्षों से मेनाल (Menal) में रह रहे थे। वे पुरातत्व विभाग से सेवानिवृत्त थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने शनिवार रात करीब 9 बजे झरने के पास स्थित कुंड में छलांग लगा दी। करीब 150 फीट नीचे चट्टानों से टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौ*त हो गई।
सूचना पर बेगूं थाना पुलिस (Begun Thana Police) मौके पर पहुंची। श*व गहरी खाई में होने के कारण चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया, जिसने रेस्क्यू कर श*व बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्मह*त्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया