Friday , 2 October 2026
Breaking News

नाबालिग से है*वानियत का मामला, तीन आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने नाबालिग बालिका के अप*हरण और दु*ष्कर्म के मामले में पुलिस (Police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण (CO Sawai Madhopur) रामधन चौधरी के सुपरविजन में रवांजना डूंगर थानाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 की मध्यरात्रि को आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसका अप*हरण कर दु*ष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना खंडार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय विकास उर्फ राहुल कीर पुत्र रामकिशोर कीर निवासी गणेश बाग कागजी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर, 19 वर्षीय सुल्तान पुत्र सूरजमल कीर निवासी पापडा, इन्द्रगढ जिला बूंदी (Bundi) और 20 वर्षीय भरत कहार पुत्र कमलेश कहार निवासी जैतपुर खण्डार जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हनुमान की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में थानाधिकारी दिलीप कुमार, कांस्टेबल बरसराम, नरेपाल और साइबर सेल के कांस्टेबल राजकुमार भी शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !