Thursday , 9 July 2026
Breaking News

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा (Food Safety) विभाग ने बारां (Baran) जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3000 स्टिंग एनर्जी ड्रिंक (Sting Energy Drink) की बोतलों को सीज कर दिया है। साथ ही 500 लीटर एक्सपायरी कोल्ड्रिंक (Cold Drink) और 10 किलोग्राम चिप्स (Chips) नष्ट करवाए गए।

 

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल तगाया के नेतृत्व में टीम ने अन्ता (Anta Baran) स्थित अन्नपूर्णा कन्फेक्शनर पर कार्रवाई कर एक्सपायरी खाद्य सामग्री (Expired Food Items) नष्ट करवाई। वहीं, महानंदा प्रोडक्ट्स से स्टिंग एनर्जी ड्रिंक (Energy Drink) का नमूना जांच के लिए भेजा गया और करीब 3000 बोतलों को सीज किया गया। इसके अलावा संजय किराना स्टोर से हल्दी पाउडर (Turmeric powder) का नमूना भी जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, कोटा (Kota) भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, राजस्थान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कैफीनयुक्त एनर्जी ड्रिंक्स की विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान कुछ उत्पादों पर “Stimulates Mind” और “Energizes Body” जैसे दावे पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भ्रामक प्रचार माना गया है। इस संबंध में संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अधिक कैफीन (Caffeine) वाले पेय पदार्थ गर्भवती महिलाओं (Pragnant Women), स्तनपान (Breastfeeding) कराने वाली माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Nitin Gadkari will visit Delhi-Mumbai Expressway to see the rality Vikalp Times

शिकायतों का हुआ असर! अब खुद सड़क पर उतरेंगे नितिन गडकरी, देखेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की सच्चाई

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच केंद्रीय सड़क …

Road Accident Jaipur Family CCTV Footage Rajasthan 7 July 26 Vikalp Times

जयपुर ट्रॉला हादसा: CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, 3 मासूम समेत 4 की मौ*त

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क …

Whatsapp group cyber japur police pune maharashtra Rajasthan 6 July 26 Vikalp Times

WhatsApp पर बनाया शिकार, 500 करोड़ डकार गया गैंग…अब मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की साइबर क्रा*इम शाखा ने शेयर बाजार (Share Market)  में …

Gravel Mining Bonli Police Sawai Madhopur 6 July 26 Vikalp Times

अ*वैध बजरी परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की बौंली (Bonli) थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) …

Odisha ANTF Police Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 5 July 26 Vikalp Times

मोबाइल रिचार्ज की दुकान से शुरू हुआ धंधा, 47 किलो गां*जे के साथ दबोचे 2 तस्कर

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के रवांजना डूंगर (Rawanjna Dungar) थाना क्षेत्र में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !