Monday , 23 November 2026
Breaking News

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान : आरटीयू में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कोटा: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (Rajasthan Technical University) परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण (Tree Plantation) कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग (Forest Department) द्वारा ड्रोन (Drone) के माध्यम से सीड बॉल्स (Seed Balls) गिराने की अभिनव पहल का भी शुभारम्भ किया।

 

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign Tree Plantation Program Held at RTU Kota Vikalp Times

 

कार्यक्रम में कोटा (Kota) दक्षिण विधायक संदीप शर्मा (Sandeep Sharma), सर्वोदय एजुकेशन ग्रुप (Sarvodaya Educational Group Kota) के चेयरमैन ए. जी. मिर्जा, डॉ. अजहर मिर्जा, डॉ. मजहर मिर्जा, जिला कलेक्टर (Collector Kota) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण कर अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर ओम बिरला (Om Birla) ने कहा कि आरटीयू (RTU) परिसर की हरियाली वर्षों पहले लगाए गए पौधों की देन है, जो आज नई पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण और छाया प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रकृति का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और कोटा-बूंदी क्षेत्र को हराभरा बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Social Media Instagram Rural Police kota news vikalp times 7 nov 26

प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची रे_प की झूठी कहानी, कोटा पुलिस ने खोला पूरा राज

कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस (Kota Police) ने नाबालिग से दु_ष्कर्म के मामले में दर्ज शिकायत …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !