Friday , 9 October 2026
Breaking News

क्या यही है पेयजल व्यवस्था? 4 महीने से एक बूंद पानी नहीं! अब कलेक्टर से लगाई गुहार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में पिछले कई महीनों से बने पेयजल संकट (Drinking Water Crisis) को लेकर कॉलोनीवासियों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कानाराम (Collector Sawai Madhopur IAS Kanaram) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मकान संख्या 1/336 से 1/343 तक पिछले चार-पांच महीनों से नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

 

Is this the drinking water arrangement Not a single drop of water for four months Sawai Madhopur Vikalp Times

 

ज्ञापन में बताया गया कि पानी की कमी के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित सभी परिवारों को रोजाना पेयजल के (Drinking Water) लिए दूर-दराज स्थित हैंडपंपों और बोरवेलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जलदाय विभाग को कई बार मौखिक और दूरभाष के माध्यम से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन प्रभावित घरों तक नियमित रूप से टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से कॉलोनीवासियों ने प्रभावित क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने, तब तक प्रतिदिन टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने तथा जलापूर्ति बाधित होने के कारणों की जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। जिला कलेक्टर कानाराम ने ज्ञापन देने पहुंची महिलाओं को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !