Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे का जन्मदिन (Birthday) मनाने कोटा (Kota) जा रहे रिटायर्ड शिक्षक (Teacher) और उनकी पत्नी की मौ*त हो गई। हादसा कोटा-लालसोट मेगा हाईवे (Kota-Lalsot Mega Highway) पर गुडला टोल (Gurla Toll) नाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

 

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

 

पुलिस के अनुसार, कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा (65) अपनी पत्नी गीता शर्मा (55) के साथ बाइक से कोटा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मा*र दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौ*त हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती अपने छोटे बेटे सुनील का जन्मदिन मनाने के लिए कोटा जा रहे थे। घर पर पूरा परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा था और जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

पुलिस (Kota Police) ने बताया कि हादसे के समय दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक की पहचान के लिए गुडला टोल प्लाजा और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

परिजनों के अनुसार, दंपती के दोनों बेटे कोटा में रहते हैं। बड़ा बेटा रामलाल चिकित्सा विभाग में नर्सिंग ऑफिसर है, जबकि छोटा बेटा सुनील इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करता है। परिवार खुशियों के साथ माता-पिता का इंतजार कर रहा था, लेकिन उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !