Friday , 9 October 2026
Breaking News

फलोदी बस हादसे के बाद बड़ा एक्शन! कोटा में 2 स्लीपर बसें सीज, कई पर कार्रवाई

कोटा: फलोदी बस हादसे (Phlodi Bus Accident) के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए कोटा (Kota) में निजी स्लीपर बसों (Sleeper Bus) के खिलाफ दूसरे दिन भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग (Transport Department) और यातायात पुलिस (Traffic Police) की टीम ने हाईवे पर संचालित बसों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान दो बसों को सीज किया गया, जबकि अन्य बसों के चालान काटे गए।

 

Major action following the Phalodi bus accident in Kota Vikalp Times

 

जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर बाबू ट्रेवल्स और जाखड़ ट्रेवल्स की एक-एक बस को सीज किया गया। वहीं, विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर चार बसों के चालान काटे गए, जिनकी कुल राशि करीब 40 हजार रुपये रही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान बसों में इमरजेंसी गेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, लगेज क्षमता, सीटिंग व्यवस्था और अवैध मॉडिफिकेशन की बारीकी से जांच की गई। जिन बसों में इमरजेंसी गेट बाधित मिला या उसके सामने सीट अथवा स्लीपर बर्थ बनाकर रास्ता रोका गया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार मित्तल, जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र पुरोहित, यातायात निरीक्षक पूरण सिंह, परिवहन निरीक्षक परवीन अख्तर सहित परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

Pregnant Women New Medical College and hospital jk loan hospital kota doctor News Vikalp Times

कोटा में 5 मौ_तों से मचा था हड़कंप, 3 डॉक्टर हुए सस्पेंड…अब चार जांच कमेटियों ने कहा- दोषी नहीं!

कोटा: Kota में प्रसूताओं की मौ_त और किडनी फेल्योर (Kidney Failure) के करीब 5 महीने …

Al Bayan Public School Kota's initiative on Mahatma Gandhi Jayanti Raising public awareness about cleanliness through street plays

गांधी जयंती पर अल बयान स्कूल के विद्यार्थियों ने जगाई स्वच्छता की अलख, नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण

कोटा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Jayanti) एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती …

Kota Nagar Nigam meeting bjp congress anusuiya goswami vikalp times

कोटा निगम की पहली बैठक में बवाल! “मेयर में क्या लक्खण’… फ_र्जी ड्यूटी पर सवाल

कोटा: नगर निगम के (Nagar Nigam Kota) नए बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को सुबह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !