Friday , 9 October 2026
Breaking News

रणथंभौर में बारिश से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, श्रद्धालुओं और वन्यजीवों के लिए खास तैयारी

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : मानसून (Monsoon) के आगमन को देखते हुए रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) प्रशासन ने वन (Forest) एवं वन्यजीव संरक्षण (Wildlife Conservation), श्रद्धालुओं की सुरक्षा और फील्ड स्टाफ की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। वर्षाकाल (Rain) के दौरान संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, अस्थायी शिविर (टेंट) और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है।

 

Security stepped up in Ranthambore ahead of the rains in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

उपवन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक प्रथम मानस सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, वहीं फील्ड स्टाफ के लिए अस्थायी कैंप और टेंट भी स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मानसून (Monsoon 2026) के दौरान वन्यजीवों (Wildlife) की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग और मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित स्थितियों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही त्वरित प्रतिक्रिया के लिए संचार एवं नियंत्रण व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।

वन क्षेत्र (Ranthambore) में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय टेंट, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, खाद्य सामग्री, संचार उपकरण और वर्षा से बचाव के आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore National Park) प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वर्षाकाल में वन क्षेत्र में प्रवेश के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और किसी भी आपात स्थिति या वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !