Thursday , 8 October 2026
Breaking News

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली 15 वर्षीय वंशिका गर्ग (Vanshika Garg) ह_त्याकांड को लेकर गुरुवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब (Pink City Press Club) में परिजनों ने पत्रकार वार्ता (Press Conference) की। इस दौरान परिवार ने पुलिस जांच की गति और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले की जांच धीमी की जा रही है और अब तक ह_त्या के कारणों व जांच की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया गया है।

 

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

 

परिजनों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और जांच की संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई तो परिवार अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर लोकतांत्रिक तरीके से धरना देगा।

गुरुवार को वंशिका के जन्मदिन पर परिवार भावुक हो गया। परिजनों ने कहा कि हर बेटी का सपना होता है कि वह अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाए, लेकिन उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने दोहराया कि वंशिका को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

वंशिका के पिता मनीष गर्ग ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच के नाम पर पीड़ित परिवार के मोबाइल जब्त किए, लेकिन अब तक उनसे मिले साक्ष्यों की कोई जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि जांच का फोकस वास्तविक आरोपियों पर होना चाहिए।

वहीं, वंशिका की माता संतोष गर्ग ने एफएसएल रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी लेने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पत्रकार वार्ता में संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की है। उन्होंने समाज से न्याय की इस लड़ाई में साथ आने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Petrol and diesel prices hiked in Jaipur Petrol up by 5 and diesel by 3 in nayara petrol pump Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: आज से पेट्रोल 5 रुपए तो डीजल 3 रुपए हुआ महंगा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर (Jaipur) में …

14 IPS officers transferred in Rajasthan ahead of the Code of Conduct, SPs of 4 districts replaced Vikalp Times

आचार संहिता से पहले राजस्थान में 14 IPS के तबादले, 4 जिलों के SP बदले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !