Thursday , 8 October 2026
Breaking News

10 लाख के दान से चमकेगा सवाई माधोपुर का यह सरकारी स्कूल, सरकार भी देगी 15 लाख

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग (Education Department) की संयुक्त पहल “भविष्य की उड़ान” (Bhavishya Ki Udan ) तथा राज्य सरकार (Government of Rajasthan) की “मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना” (Chief Minister’s Public Participation School Development Scheme) के तहत बामनवास (Bananwas) ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिंजारी (Binjari Sawai Madhopur) के विकास के लिए जनसहभागिता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है।

 

Retired bank manager donates 10 lakh for the development of a government school Binjari Sawai Madhopur Vikalp Times

 

बिंजारी गांव के भामाशाह एवं सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर (Bank Manager) संतोष कुमार मीणा ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय बसंत लाल मीणा की स्मृति में विद्यालय (School) में नए कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए का दान दिया है। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की स्वीकृति के बाद प्रधानाचार्या श्वेता विद्यार्थी ने यह चेक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के तहत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसाडिया और एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि योजना के प्रावधानों के अनुसार भामाशाह द्वारा दिए गए 10 लाख रुपए पर राज्य सरकार 15 लाख रुपए का अतिरिक्त अनुदान देगी। इससे विद्यालय के विकास के लिए कुल 25 लाख रुपए उपलब्ध होंगे।

इस राशि से विद्यालय में तीन आधुनिक कक्षा-कक्षों का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था तथा स्कूल भवन के आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त परियोजना समन्वयक राकेश कुमार मीणा, चंद्र मोहन शर्मा, भगवान माली, दीपक शर्मा, विद्यालय स्टाफ तथा क्षेत्र के कई शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !