Monday , 24 August 2026
Breaking News

जन्मदिन को बनाया यादगार, पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा द्वारा संस्था के स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़ा (Seva Pakhwada) के तहत जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक (Blood Bank Sawai Madhopur) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (CMHO Sawai Madhopur) डॉ. तेजराम मीणा और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल लाल मथुरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Aditi Mangal Birthday Celebration as blood donation camp in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

शाखा सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर ने बताया कि शिविर में परिषद सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान अदिति मंगल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पहली बार रक्तदान कर लोगों से भी नियमित रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदान शिविर प्रभारी मूलचंद नागर ने बताया कि जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का आह्वान किया।

संस्कार प्रभारी श्याम सुंदर सिंघल ने बताया कि परिषद के कई नियमित रक्तदाताओं ने भी शिविर में भाग लिया। इनमें मनीष मंत्री ने 39वीं, दिनेश सोनी ने 20वीं, डॉ. ऋषभ गोयल और रोहित गुप्ता ने 22वीं बार रक्तदान किया। वहीं अमित टटवाल ने अपनी पत्नी अनीता टटवाल तथा पार्थ मंगल ने अपनी मां प्रमिला मंगल के साथ रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया।

शिविर के समापन पर शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार गोयल ने रक्तदाताओं, अस्पताल प्रशासन और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !