Friday , 9 October 2026
Breaking News

सिर्फ 12 दिन में सीखा ऐसा हुनर, अब घर बैठे होगी कमाई!

सवाई माधोपुर: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Rural Development, Government of India) एवं अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) द्वारा संचालित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय निःशुल्क होममेड अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण (Incense Stick Manufacturing Training) कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली फलोदी ग्राम पंचायत के फिरोजपुरा गांव की 26 ग्रामीण महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

12-day free incense stick making training concludes in sawai madhopur

 

समापन समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक नीरज कुमार गोपालिया ने की, जबकि कार्यक्रम समन्वयक लोकेश जांगिड़ भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर (Aatmanirbhar) बनाना और उन्हें स्वरोजगार (Self-Employment) से जोड़ना रहा। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। वहीं, संस्थान निदेशक ने महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करते हुए सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पीपीएफ (Public Provident Fund – PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System – NPS), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana – PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana – PMSBY), अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana – PMMY) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

संस्थान की ओर से बताया गया कि जिला मुख्यालय स्थित बड़ौदा आरसेटी ग्रामीण बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सॉफ्ट टॉय निर्माण (Soft Toy Making), आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण (Artificial Jewellery Making), डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming), वर्मी कम्पोस्ट निर्माण (Vermicompost Production), ब्यूटी पार्लर एवं सैलून (Beauty Parlour & Salon), एसी-फ्रिज रिपेयरिंग (AC & Refrigerator Repairing), सीसीटीवी इंस्टॉलेशन (CCTV Installation), फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी (Photography & Videography) और सिलाई मशीन प्रशिक्षण (Sewing Machine Training) शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए निःशुल्क पंजीकरण जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !